मध्य प्रदेश में 15 मार्च से पटवारी समेत विभन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। यह भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने ग्रुप-2 सब ग्रुप 4 में पटवारी, सहायक संपरीक्षक और अन्य विभिन्न पदों पर निकाली गई थी।
MPPEB भर्ती में कुल 9073 पद हैं, जिसमें 6755 पद पटवारी के हैं।
इसी भर्ती के लिए 17 मार्च को भी परीक्षा आयोजित की गई थी।
लेकिन 17 मार्च की दूसरी पारी का पेपर दुबारा लिया जाएगा।
यह दोबारा पेपर केवल उन अभ्यर्थियों का ही होगा जिनका एग्जाम सेंटर नीमच के ग्राम कनावटी में ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में आया था।
क्योंकि यहाँ पर ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण उनका पेपर आयोजित नहीं हो पाया था।
इसके लिए विभाग द्वारा जल्दी ही एग्जाम डेट जारी की जाएगी। इसकी जानकारी आप विभाग की आधिकारिक वेबसाईट पर देख सकेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, सागर, सतन, खंडवा और सीधी, रीवा में हो रहा हैं।
यह लिखित परीक्षा 200 नंबर की होगी। जिसमें 100 नंबर के विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी और गणित से प्रशन पूछे जाएंगे। तथा 100 नंबर के सामान्य ज्ञान ,कंप्यूटर, रिजनिंग और मेनेजमेंट से प्रशन पूछे जाएंगे।
यह भी पढ़ें
- पटवारी के 1963 पदों पर नई भर्ती, प्रशासनिक स्वीकृति का नोटिफिकेशन जारी
- राजस्थान 8वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, ये रहा रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
- राजस्थान 5वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहाँ से चेक करें
- सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका, लागू हुई अनिवार्य सेवानिवृत्ति
- रेलवे ग्रुप डी में 2 लाख 80 हजार पदों पर नई भर्ती, योग्यता 10वीं पास
मेरा नाम धनराज हैं। में पिछले 2 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। मैं इस वेबसाईट पर सरकारी नौकरी, योजना, बिजनेस आइडिया आदि के बारें में लेख प्रकाशित करता हूँ। पढ़ाई की बात करें तो मेंने B.Sc (Maths) से वर्ष 2022 में ग्रेजुएशन पूरा किया हैं।