Rajasthan Mantrimandal List in hindi 2024

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान मंत्रिमंडल लिस्ट 2024 | rajasthan cabinet | cabinet minister in hindi | rajasthan minister list 2024

Rajasthan Mantrimandal List in hindi 2024: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान किया गया था। मतदान होने के बाद 3 दिसंबर को चुनवा का परिणाम घोषित कर दिया गया था। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने जीत दर्ज की है। इसके बाद 15 दिसंबर को बीजेपी के ही प्रथम बार के विधायक भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपत दिलाई गई थी। और अब चुनाव नतीजे जारी होने के 27 दिन बाद राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 विधायकों को मंत्री पद की शपत दिलाई है।

Rajasthan Mantrimandal List in hindi 2024

राजस्थान में जिस प्रकार बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए सब को चौंका दिया था। उसी प्रकार मंत्रीमण्डल में भी कुछ मंत्री अनुभवी है और कुछ मंत्री के नाम चौकने वाले है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 विधायकों को शपत दिलाई है। मंत्री मण्डल में किरोड़ी लाल मीणा जैसे अनुभवी नेता भी शामिल है। 30 दिसंबर को राजस्थान के राज्यपाल ने 3:15 मिनट पर 22 मंत्रियों को शपत दिलाई है।

कैबिनेट मंत्री क्या होता है (Cabinet Mantri Kya Hota Hai)

मंत्रिमंडल में तीन प्रकार के मंत्री होते है। जिसमें पहले नंबर पर कैबिनेट मंत्री आते है, इसके बाद स्वतंत्र प्रभार मंत्री आते है। और फिर राज्य मंत्री आते है। कैबिनेट मंत्रियों के पास सबसे महत्त्वपूर्ण मंत्रालयों जैसे-गृह, रक्षा, वित्त मंत्रालय के प्रमुख होते है। मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा शक्तियां भी कैबिनेट मंत्रियों के पास होती है।

Rajasthan Chief Minister Name (Rajasthan Ka Cm Kaun Hai)

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का नाम भजनलाल शर्मा है। वैसे राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान इनका नाम मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में नहीं था। भजन लाल जी प्रथम बार के विधायक है। जिन्हे बीजेपी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री बनाया गया है। भजन लाल जयपुर के सांगानेर से विधायक का चुनाव जीते है।

Rajasthan Minister List 2024

राजस्थान में आज 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार को गया है। इस मंत्रिमंडल में 12 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्य मंत्री बनाए गए है। इसके साथ ही 2 डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कुल 25 मंत्री हो गए है।

Rajasthan Cabinet Minister List 2024

किरोड़ीलाल मीणा – किरोड़ीलाल मीणा बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शामिल है। यह सवाईमाधोपुर से विधायक का चुनाव जीतकर आए है। किरोड़ीलाल मीणा 22 हजार वोट से चुनाव जीते है। 30 दिसंबर को किरोड़ीलाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री की शपत ली है।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री मण्डल की शपत लेने वाले मंत्री निम्न प्रकार है – 

  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • विधायक हेमंत मीणा
  • कन्हैयालाल चौधरी
  • सुमित गोदारा
  • जोराराम कुमावत
  • अविनाश गहलोत
  • सुरेश सिंह रावत
  • जोगाराम पटेल
  • मदन दिलावर
  • बाबू लाल खराड़ी
  • गजेंद्र खींवसर

स्वतंत्र प्रभार मंत्री लिस्ट

राजस्थान में स्वतंत्र प्रभार में 5 मंत्रियों ने शपत ली है जो निम्न प्रकार है –

  • संजय शर्मा
  • गौतम कुमार दक
  • सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी
  • झाबर सिंह खर्रा
  • हीरालाल नागर

राज्यमंत्री लिस्ट

राजस्थान में 5 मंत्रियों ने राज्य मंत्री पद की शपत ली जो निम्न प्रकार है – 

  • ओटाराम देवासी
  • डॉ. मंजू बाघमार
  • विजय चौधरी
  • केके विश्नोई
  • जवाहर सिंह बेडम
राजस्थान मंत्रिमंडल की लिस्ट डाउनलोड करें
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close This Ads