सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, इतने फीसदी DA बढ़ाकर कर दिया मालामाल

WhatsApp Group Join Now

देश में बड़ती महंगाई को देखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन को बड़ाने की योजना बनाई हैं।। खबर यह है कि हिमाचल प्रदेश के सीएम श्री सुखविंदर सिंह सुखु ने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते में फिर से इजाफा किया है। अभी तक राज्य के कर्मचारियों को 38 फीसदी तक डीए मिलता था लेकिन अब इस घोषणा के बाद उन्हें 42 फ़ीसदी डीए मिलेगा। इसी के साथ कर्मचारियों को एरियर का भुगतान भी सरकार की ओर से किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है जिसके मुताबिक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी का इजाफा किया जा रहा है। आपको बता दें इस वर्ष के फरवरी माह में AICPI के आंकड़े जारी किए गए थे।

जानिए कब होता है DA Hike में संशोधन

सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों की सुविधाओं के लिए समय-समय पर डीए अपडेट किया जाता है जिससे कि बढ़ती महंगाई के साथ भरपाई करने में उन्हें मदद मिल सके। 7th Pay Commission के मुताबिक, प्रत्येक वर्ष में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन किए जाते हैं। ये संशोधन प्रत्येक 6 महीने के अंतराल पर जनवरी और जुलाई माह में किए जाते हैं। हालांकि पिछले 1-2 वर्षों से इसकी मंजूरी में देरी पाई जा रही लेकिन इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार केंद्र सरकार DA Hike पर जल्द फैसला ले सकती है। अनुमान है कि अगस्त माह में ही डीए वृद्धि का ऐलान किया जाएगा।

करोड़ों कर्मचारी – पेंशनर्स हो रहे लाभान्वित

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 की कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता 3 फ़ीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की थी और वर्ष 2022 के जनवरी माह में इसे लागू कर दिया गया था और 31 फ़ीसदी दिए जाने वाला डीए 34 फ़ीसदी बढ़ गया। 1 जनवरी 2022 को 34 फीसदी महंगाई भत्ता देने की शुरुआत की गई साथ ही इसमें 3 महीने का एरियर भी जोड़ा गया। दोस्तों आपको बताते चलें यह आदेश अखिल भारतीय सेवाओं, हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवाओं और राज्य सरकार के यूजीसी के अंतर्गत आने वाले राज्य के सभी कर्मचारियों पर लागू किया जाता है।

Employee DA Hike Update 2023

अब तक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 38 फ़ीसदी के हिसाब से डीए और डीआर मिल रहा था। 20 मार्च 2023 को हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए DA में 4 फीसदी की बढ़त की गई जो अब 38 फ़ीसदी से 42 फ़ीसदी हो गई है। एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इस बढ़ाए गए डीए में केंद्र सरकार 12.815 करोड़ रुपए खर्च करेगी और इसे 1 जनवरी 2023 से लागू किया गया है। CPI-IW के मुताबिक अगली बढ़ोतरी 3 से 4 फ़ीसदी तक हो सकती है जिसका ऐलान सरकार जुलाई 2023 में करेगी।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close This Ads