REET Result 2023 Date: इसी महीने जारी किया जाएगा रीट 2023 का रिजल्ट, यहाँ देखें क्या कहा कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने

WhatsApp Group Join Now

reet result 2023 level 2 | reet result 2023 cut off marks | reet result 2023 level 1 | reet result 2023 sarkari result

राजस्थान राज्य के जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था उनके लिए खास खबर निकल कर आ रही है। हालिया खबरों के मुताबिक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम मई के आखिरी सप्ताह में जारी करने की तैयारी की जा रही है। सबसे पहले लेवल-1 का परिणाम घोषित किया जाएगा उसके बाद लेवल-2 के अलग-अलग विषयों के परिणाम जारी किए जाएंगे।

reet result 2023 official website | reet mains result 2023 date | reet result 2023 in hindi | reet 3rd grade result 2023

REET Result 2023 Date

राजस्थान शिक्षक बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Answer-Key जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने सवालों को लेकर आपत्तियां दर्ज की थी इसमें लेवल-1 और लेवल-2 में कुल मिलाकर 77,939 आपत्तियां दर्ज की गई थी। इसके तुरंत बाद ही सूचना सहायकों ने भी हड़ताल कर दी जिस वजह से आपत्तियों की जांच भी अटक गई थी। इन कारणों से अप्रैल के आखिरी और मई के शुरुआती सप्ताह तक जारी होने वाले रिजल्ट अब मई के आखिरी सप्ताह से जून के पहले सप्ताह तक जारी किए जाएंगे। इन छात्रों की आपत्तियों को लेकर एक्सपर्ट पैनल द्वारा रिव्यू कराया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मई के आखिरी सप्ताह में लेवल-1 व लेवल-2 परीक्षा के जारी किए जाएंगे। 15 जून से पहले लेवल-2 के सभी विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या

राजस्थान शिक्षक भर्ती के तहत 48000 पदों के लिए आवेदन लिए गए थे और परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 1 मार्च 2023 तक कराया गया था। इस परीक्षा में 9.02 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

राजस्थान शिक्षक भर्ती वैकेंसी डिटेल्स

  • प्राइमरी स्कूल टीचर – 21,000 पद
  • टीचर लेवल-2 (पंजाबी) – 272 पद
  • टीचर लेवल-2 (हिंदी) – 3176 पद
  • टीचर लेवल-2 (संस्कृत) – 1808 पद
  • टीचर लेवल-2 (अंग्रेजी) – 8782 पद
  • टीचर लेवल-2 (उर्दू) – 806 पद
  • टीचर लेवल-2 (सिंधी) – 9 पद
  • टीचर लेवल-2 (सोशल स्टडीज) – 4172 पद
  • टीचर लेवल-2 (विज्ञान/गणित) – 7435 पद

डॉक्यूमेंट जांच प्रक्रिया में लगने वाला संभावित समय

राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम में हो रही देरी से सभी अभ्यर्थी परेशान है और परिणाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं पिछले वर्ष रीट-2021 के वक्त लेवल-1 का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को पोस्टिंग मिलने में लगभग 3 महीने तक का समय लग गया था। वहीं इस बार 48000 पदों पर भर्ती हो रही है इस हिसाब से दोगुना यानी 96000 अभ्यर्थियों को जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इतनी बड़ी तादाद में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच में लगभग 2 से 3 महीने का समय लगता है। ऐसे में केवल आशा कर सकते हैं कि जल्द से जल्द फाइनल रिजल्ट जारी करने के साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम भी पूरा हो जाए।

रीट परीक्षा 2023 का रिजल्ट कब आएगा?

REET 2023 परीक्षा का रिजल्ट मई के अंत तक जारी किया जा सकता हैं।

रीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए 2023?

रीट परीक्षा में पास होने के लिए आपको 80% से अधिक नंबर चाहिए।


रीट लेवल 2 का रिजल्ट कब आएगा?

रीट लेवल 2 परीक्षा का रिजल्ट लेवल 1 का रिजल्ट जारी होने के बाद जारी किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close This Ads