जो विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे उन सभी को अब इसके परिणाम आने का इंतजार होगा और वे यह जानने के उत्सुक होंगे कि उनका रिजल्ट आखिर कब जारी होगा। अगर आप भी इन्हीं विद्यार्थियों में से एक हो और जानना चाहते हो कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट कब घोषित किया जाएगा और आप कैसे परिणाम चेक कर पाएंगे तो आप परेशान ना हो बल्कि इस पोस्ट को पढ़ें क्योंकि इसमें आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे इसलिए पोस्ट को पूरा पढ़ें।
हर साल राजस्थान सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा राजस्थान 5वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाता है जिसमें करीब 15 लाख विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। इस परीक्षा का आयोजन डिस्ट्रिक्ट इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग(DIET), राजस्थान द्वारा किया जाता है और परीक्षा का परिणाम Grade System Based होता है यानी इसमें विद्यार्थियों को अंक के बजाय ग्रेड दिए जाते हैं। बीते पिछले साल यानी 2022 में राजस्थान बोर्ड 5वीं के रिजल्ट में 93.8% बच्चे पास हुए थे।
Rajasthan Board 5th Class Result 2023
Table Of Contents
दोस्तों आपको बता दें राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2023 से लेकर 21 अप्रैल 2023 तक के लिए किया गया था। अब विद्यार्थी रिजल्ट घोषित होने की राह देख रहे हैं। बता दें राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 वीं का रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही इसकी अधिसूचना ऑफिशियल तौर पर राजस्थान बोर्ड द्वारा साझा कर दी जाएगी। विद्यार्थी अपना रिजल्ट SIERT की ऑफिशियल वेबसाइट rajrmsa.nic.in एवं rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट नाम वाइज ऐसे चेक करें
- सबसे पहले तो राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां राजस्थान स्टेट रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर मौजूद ‘Rajasthan Board 5th Result 2023’ पर क्लिक करें।
- यहां पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2023 रोल नंबर से ऐसे चेक करें
- राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- साइट के होम पेज पर News Update वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब Examination Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Rajasthan Board 5th Result 2023 पर क्लिक करें।
- अब यहां अपना रोल नंबर दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक कर दें ऐसा करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
![](https://govtjobshindi.com/wp-content/uploads/2023/11/profile-pic.png)
मेरा नाम धनराज हैं। में पिछले 2 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। मैं इस वेबसाईट पर सरकारी नौकरी, योजना, बिजनेस आइडिया आदि के बारें में लेख प्रकाशित करता हूँ। पढ़ाई की बात करें तो मेंने B.Sc (Maths) से वर्ष 2022 में ग्रेजुएशन पूरा किया हैं।