भारतीय रक्षा मंत्रालय ने आर्मी में अग्निवीर की भर्ती योजना में बड़ा बदलाव किया हैं। इस बदलाव के बाद अब साल में दो बार अग्निवीर भर्ती निकाली जाएगी। इसके साथ ही आर्मी अग्निवीर भर्ती के एग्जाम पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया गया हैं, अग्निवीर भर्ती में दौड़ से पहले आपकी ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस ऑनलाइन परीक्षा में पास होने के बाद ही आपकी दौड़ होगी। और इसके बाद फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए भी आपको आवेदन करना होगा, और ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 10 फरवरी 2023 से खोला जाएगा।
![Army Agniveer Bharti New Exam Pattern](https://govtjobshindi.com/wp-content/uploads/2023/01/Army-Agniveer-Bharti-New-Exam-Pattern-1024x576.jpg)
Army Agniveer Bharti New Exam Pattern 2023
Table Of Contents
आपको बता दे की पहले अग्निवीर में भर्ती के लिए दौड़ कारवाई जाती थी, इसके बाद ही आपको परीक्षा देनी होती थी। लेकिन नया पैटर्न लागू होने के बाद आपको ऑनलाइन परीक्षा पास करना होगी। इस परीक्षा में पास होने के बाद दौड़, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा। इन सब में पास होने के बाद आपको ट्रेनिग के लिए भेजा जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में आपसे सभी प्रशन बहुवेकल्पिक प्रकार के पूछे जाएंगे। हालांकि अभी तक इस बारें में कोई जानकारी नहीं हैं की परीक्षा में कितने सवाल पूछे जाएंगे और कितने मार्क्स का पेपर आएगा, इसके लिए विभाग जल्दी ही सुचना जारी करेगा। यदि आप हमारा वाट्सप्प ग्रुप जॉइन करेंगे तो आपको इसके बारें में अपडेट मिलती रहेंगी ।
![Army Agniveer Bharti New Exam Pattern 2023](https://govtjobshindi.com/wp-content/uploads/2023/01/Army-Agniveer-Bharti-New-Exam-Pattern-2023-926x1024.jpeg)
How to Apply For Agniveer Bharti 2023
- अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए आवेदन हेतु सबसे पहले आपको भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर जाना हैं।
- यहाँ पर 10 फरवरी के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।
- होम पेज पर आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक मिलेगा।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा।
- इस आवेदन फॉर्म को पूरा भर के सबमिट कर दें।
- इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें
- सूचना सहायक भर्ती 2730 पदों पर
- LIC में अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफीसर के 9394 पदों पर भर्ती
- SSC MTS भर्ती 12523 पदों पर योग्यता केवल 10वीं पास
![](https://govtjobshindi.com/wp-content/uploads/2023/11/profile-pic.png)
मेरा नाम धनराज हैं। में पिछले 2 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। मैं इस वेबसाईट पर सरकारी नौकरी, योजना, बिजनेस आइडिया आदि के बारें में लेख प्रकाशित करता हूँ। पढ़ाई की बात करें तो मेंने B.Sc (Maths) से वर्ष 2022 में ग्रेजुएशन पूरा किया हैं।