रीट की नई भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री BD कल्ला की बड़ी घोषणा, 34000 पदों पर होगी भर्ती, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर बनने के लिए REET परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं। अभी रीट में 48000 पदों वाली भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। इसके पहले ही राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीड़ी कल्ला ने नई रीट भर्ती की घोषणा कर दी हैं। रीट की यह नई भर्ती 34000 पदों पर निकाली जाएगी। और इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी जल्दी ही शुरू की जाएगी। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने प्रक्रियाधीन रीट भर्ती का रिजल्ट और पोस्टिंग कब दी जाएगी आदि के बारें में भी अपडेट दी हैं। 

कितने पदों पर आएगी भर्ती 

राजस्थान के बेरोजगार युवा नई भर्ती आने का इंतजार कर रहें हैं। इस भर्ती की मांग युवा सोशल मीडिया पर काफी समय से कर रहें थे। रीट की नई भर्ती के लिए यह घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा की गई हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा हैं की रीट की आने वाली भर्ती 34000 पदों पर निकाली जाएगी। इसमें लेवल 1 और लेवल 2 के पद शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इस भर्ती में पदों की संख्या बाद भी सकती हैं। 

यह भी पढ़ें

क्या रहेगी योग्यता इस भर्ती के लिए 

रीट 2023 की भर्ती में लेवल 1 और लेवल 2 के पद शामिल होंगे। इस दोनों के लिए अलग अलग योग्यता रखी गया हैं। रीट लेवल 1 की भर्ती के लिए योग्यता 12वीं पास के साथ ही बीएसटीसी 2 वर्षीय कोर्स होना चाहिए। और रीट लेवल 2 के लिए ग्रेजुएशन के साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए। 

पिछली भर्ती का रिजल्ट कब आएगा

शिक्षा मंत्री नें बातचीत में बताया हैं की रीट 2021 भर्ती की परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की गया थी। इस भर्ती का रिजल्ट अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता हैं। और रिजल्ट जारी होने के 45 दिनों में पास होने वाले अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दी जाएगी। 

WhatsApp Group Join Now

1 thought on “रीट की नई भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री BD कल्ला की बड़ी घोषणा, 34000 पदों पर होगी भर्ती, जल्द आएगा नोटिफिकेशन”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close This Ads