REET Level 1 का रिजल्ट जारी, 41 हजार कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट, यहाँ देखें अपना रिजल्ट

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने रीट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। इस परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी 2023 को किया गया था। विभाग ने यह भर्ती 21 हजार पदों पर निकाली थी। और भर्ती के लिए 41,546 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट किए हैं। इन कैंडिडेट्स का जल्द ही डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा। और इसके बाद उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी। 

REET मेंस लेवल-1 रिजल्ट 

रीट लेवल 1 का एग्जाम होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा का रिजल्ट आने का इंतजार बेसब्री से कर रहें थे। लेकिन अब आपका इंतजार खत्म हो गया हैं। क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने रीट लेवल 1 के मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 26 मई को जारी कर दिया हैं। आप अपना रिजल्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

रीट मेंस लेवल-1 कटऑफ

क्षेत्रकटऑफ
सामान्य186.9188
ओबीसी175.8889
ईडब्ल्यूएस166.2564
एमबीसी172.265
एससी157.3077
एसटी143.859

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया 

  • जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो विभाग की आधिकारिक वेबसाईट rrsmssb.rajasthan.gov.in पर जाए। 
  • इस वेबसाईट पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब यहाँ पर अपना नाम और रोल नंबर जैसी सामान्य जानकारी डाले। 
  • आपके मोबाइल की स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा। 
  • आप इसे डाउनलोड करके सेव कर ले। 
रिजल्टडाउनलोड करें
व्हाट्सअप ग्रुपजॉइन करें
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close This Ads