इस दिन से शुरू होगी राजस्थान में 30 हजार पदों पर सफाई कर्मचारी की भर्ती, देखें पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ समय पहले राजस्थान के बजट की घोषणा में 30 हजार पदों पर सफाई कर्मचारी भर्ती की घोषणा की थी। इस भर्ती की घोषणा होने के बाद से ही युवा इसके लिए आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी की यह भर्ती राजस्थान के सरकारी अस्पतालों, नगर पालिका और नगर निगम आदि में की जाएगी। समाचार पत्रों के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्दी ही शुरू की जाएगी। सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा आदि के बारें में जानकारी नीचे दी गई हैं। 

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023

राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी है कि अब वे सफाई कर्मचारी के पदों के लिए भर्ती के लिए तैयार हो सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण में घोषणा की है कि राजस्थान में 30000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। यह बड़ी भर्ती काफी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी और सफाई के काम के लिए निकायों और शहरों में अधिक संख्या में स्वच्छता कर्मचारी होंगे।

सफाई कर्मचारी ऑनलाइन फॉर्म 2023

जैसा कि इस खबर में बताया गया है, इस भर्ती के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीद है कि चुनाव से पहले ही यह भर्ती निकाली जाएगी। इससे राजस्थान के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और वे अपने भविष्य के लिए अच्छी तरह से तैयार हो सकते हैं।

आयु सीमा 

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से  40 वर्ष के बीच रखी गई हैं। 

योग्यता 

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए योग्यता 8वीं और 10वीं पास रखी गई हैं। 

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 8वीं/10वीं/12वीं बोर्ड की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र

निष्कर्ष 

दोस्तों इस लेख में हमने आपको राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के बारें में विस्तार से बताया हैं। मुझे उम्मीद हैं की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और यदि आप इस भर्ती के बारें में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now

14 thoughts on “इस दिन से शुरू होगी राजस्थान में 30 हजार पदों पर सफाई कर्मचारी की भर्ती, देखें पूरी जानकारी”

  1. सफाईकर्मी भर्ती का नोटिफिकेशन कब जारी होगा

  2. Sir सफाई कर्मचारी भर्ती के फॉर्म कब से भरे जाएंगे

  3. श्रीमान गहलोत साब जी मेरा नम्र निवेदन है की मुझे इस जॉब शक्त जरुरत hai🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close This Ads