Rajasthan Budget 2023 For Students यहाँ देखिए क्या मिला राजस्थान के युवाओं को 2023 के बजट में

WhatsApp Group Join Now

rajasthan budget 2023 for youth | rajasthan budget 2023 vacancy

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री आशोक गहलोत ने शुक्रवार 10 फरवरी 2023 को बजट घोषित कर दिया हैं। इस बजट में उन्होंने कई सारी योजनाओं की घोषणा की हैं। राज्य के युवा भी इस बजट में सरकारी भर्तियों की घोषणाओं और विभिन्न योजनाओं का इंतजार कर रहें थे। मुख्यमंत्री में बजट में हजाओं पदों पर सरकारी भर्तियों की घोषणा भी की हैं। हमने Rajasthan Budget 2023 For Students की प्रमुख बाते नीचे दी हैं –

Rajasthan Budget 2023 For Students

Rajasthan Budget 2023 For Students

  1. मुख्यमंत्री ने बजट में कहा हैं की युवाओं के लिए 500 करोड़ का युवा कल्याण कोष का गठन किया जाएगा। 
  2. राजस्थान में आयोजित होने वाली सभी सरकारी नौकरी की भर्तिया भी समय पर आयोजित की जाएगी। 
  3. इसके साथ ही राजस्थान में पेपर लीक के मामलों को रोकने के लिए SOG के अधीन आधुनिक संसाधनों वाली एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी जो पेपर लीक के मामलों को रोकेगी और उसकी जांच करेगी। 
  4. राजस्थान बजट 2023 में काली बाई भील स्कूटी योजना में मिलने वाली 20 हजार स्कूटी की संख्या को बढ़ाकर 30 हजार कर दिया हैं। 
  5. राजस्थान के हर जिले में 250 करोड़ की लागत से ऑनलाइन एग्जाम सेंटर खोले जाएंगे। 
  6. बजट 2023 में कहा गया हैं की राजस्थान में सभी भर्ती परीक्षाएं अब बिल्कुल फ्री आयोजित की जाएगी, आर्थत अब आपको आवेदन फॉर्म के लिए फीस नहीं देनी पड़ेगी। इससे विभाग पर 200 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा।
  7. अब सभी जिला मुख्यालयों पर स्वामी विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनाए जाएंगे, जिनकी लागत 75 करोड़ आएगी। इन हॉस्टलों में अन्य जिलों से परीक्षा देने आए स्टूडेंट रुक सकेंगे। 
  8. इसके साथ ही राजस्थान में मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना में युवाओं को 5 लाख तक की राशि दी जाएगी। 
  9. बजट में 100 नए फूड अधिकारी के पदों पर भर्ती की भी घोषणा की गई हैं। 
  10. इसके साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया में विश्वकर्मा MSME टॉवर बनाए जाएंगे। 
  11. राजस्थान के स्टूडेंट अब रोडवेज बसों में 75 किलोमीटर तक का फ्री सफर कर सकते हैं। 
  12. अब छात्राओं के साथ ही छात्रों को भी राजस्थान में 12वीं कक्षा तक RTE योजना के तहत फ्री शिक्षा दी जाएगी। इस योजना में आप किसी भी प्राइवेट स्कूल में पढ़ सकते हैं, स्कूल की फीस सरकार द्वारा दी जाएगी। 
  13. राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी स्टूडेंट को अगले साल भी फ्री यूनिफ़ॉर्म का वितरण किया जाएगा। इसकी लागत 560 करोड़ आएगी। 
  14. पशु मित्र योजना के तहत 5000 पशुधन सहायक और पशु चिकित्सकों को मानदेय के आधार पर रोजगार दिया जाएगा।
  15. राजस्थान में संविदा कर्मियों की मांग के आधार पर घोषणा की गई हैं की उनका पुराना एक्सपीरियंस भी स्थायी नौकरी के लिए गिना जाएगा।
  16. राजस्थान में कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
  17. राजस्थान में 30 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती का ऐलान भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया हैं।
  18. Typing…..

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही हैं, अतः आप इस पेज को थोड़ी थोड़ी देर में रिफ्रेश करते रहें ….

निष्कर्ष 

दोस्तों इस लेख में हमने ऊपर आपको Rajasthan Budget 2023 For Students के बारें में बताया हैं। इस लेख में आपको बजट के बारें में मुख्य बाते ही बताई हैं, लेकिन जब भी इन योजनाओं के लिए आवेदन शुरू होंगे आपको पूरी जानकारी विस्तार से दी जाएगी। अतः आप हमारा व्हाट्सअप ग्रुप जरूर जॉइन कर ले ताकि आपको सभी सरकारी योजनाओं और भर्तियों की समय पर जानकारी मिलती रहें। 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close This Ads